Thursday, October 22nd, 2026

DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट मिसाइल का किया सफल परीक्षण 

भुवनेश्वर
दरअसल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में अंतरिम टीट रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट मिसाइल का सफल परीक्षण किया।अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने शुक्रवार को एक और सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि कि ग्राउंड बूस्टर मोटर समेत सभी सब सिस्टम उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षण के दौरान आई कई तकनीकी समस्याएं डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान उन्हें कई तरह की तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन ग्राउंड बूस्टर मोटर समे सभी सबसिस्टमों ने हमारी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन किया है। 

अधिकारियों ने ये भी बताया है कि इस परीक्षण के दौरान कई नई प्रौद्योगिकियां भी सामने आई हैं, जिसमें सॉलिड फ्यूल आधारित डक्टेड रैमजेट टेक्नोलॉजी शामिल है। डीआरडीओ की इस सफलता पर कई पॉलिटिशयन ने भी संगठन को बधाई दी है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा है कि DRDO को सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट के सफल परीक्षण के लिए बधाई। 

आपको बता दें कि डीआरडीओ ने पिछले महीने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRMAM) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। वीएल-एसआरएसएएम निकट सीमाओं पर विभिन्न हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है। भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) को आज दो सफल प्रक्षेपणों से गुजरना पड़ा है। 

 

#DRDO

Source : Agency

पाठको की राय